Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsChandpur Cooperative Society Hosts Annual General Meeting with MP Chandan Singh Chauhan
किसानों के लिए काम कर रही भाजपा सरकार : चंदन चौहान

किसानों के लिए काम कर रही भाजपा सरकार : चंदन चौहान

संक्षेप:

Bijnor News - चांदपुर में सहकारी क्रय विक्रय समिति की वार्षिक सामान्य निकाय बैठक का आयोजन हुआ। सांसद चंदन सिंह चौहान ने किसानों को जैविक खाद का उपयोग करने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की सलाह दी। कृषि रक्षा रसायन बिक्री केंद्र का लोकार्पण भी किया गया। तीन समितियों को सर्वाधिक उर्वरक आपूर्ति के लिए सम्मानित किया गया।

Dec 22, 2025 10:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

चांदपुर। नगर में स्थित चांदपुर सहकारी क्रय विक्रय समिति में आयोजित वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक आयोजित की गई। जिसके कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद चंदन सिंह चौहान रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। उन्होंने किसानों को प्रेरित करते हुए कहा कि वह दवाइयां का प्रयोग न कर खेती का उपजाऊ बनाए जैविक खाद का प्रयोग करें। सरकारी योजनाओं का लाभ ले। उसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को लेकर कहा कि उन्होंने किसानों के हित में खूब लड़ाई लड़ी जो आज उनके हित के काम आ रही है आने वाले समय में अन्य विकास वह विकसित करने वाली योजनाएं परमान चढ़ेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। मुख्य अतिथि द्वारा कृषि रक्षा रसायन बिक्री केंद्र का लोकार्पण भी किया। वही सर्वाधिक उर्वरक आपूर्ति वाली तीन समिति प्रथम सिसौना द्वितीय गंज तृतीय खण्डसाल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि सहायक आयुक्त एवं सहायक निबधंक बिजनौर राजीव सिंह व कार्यक्रम की अध्यक्षता बीना चौधरी कार्यक्रम का संचालन धर्मपाल सिंह व देवेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर हरेंद्र मलिक चंद्रपाल सिंह प्रियंक त्यागी राहुल कुमार विनोद कुमार रवेन्द्र चौधरी चौ.वीर सिंह अभिषेक धर्मेंद्र तोमर चेतराम सिंह सुनील कुमार आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।