जनगणना ड्यूटी से पंचायत सहायकों में उबाल
Bijnor News - जनगणना ड्यूटी को लेकर पंचायत सहायकों ने नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पंचायत सहायकों ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम स्मृति मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।

धामपुर। जनगणना ड्यूटी को लेकर पंचायत सहायकों ने नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पंचायत सहायकों ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम स्मृति मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। गुरूवार को एसडीएम कार्यालय पर पंचायत सहायकों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पंचायत सहायकों का कहना है कि उन्हें पूर्व में आश्वासन दिया गया था कि जनगणना ड्यूटी उनकी संबंधित ग्राम पंचायतों में ही लगाई जाएगी, जिससे कार्य सुगमता और पारदर्शिता के साथ संपन्न हो सके, लेकिन इसके विपरीत उनकी ड्यूटी शेरकोट नगर पालिका क्षेत्र में लगा दी गई, जो उनके निवास स्थान से लगभग 25 से 30 किलोमीटर की दूरी पर है।
सहायकों ने बताया कि उन्हें मात्र 6000 रुपये मानदेय मिलता है, वह भी समय पर नहीं दिया जाता। ऐसे में लंबी दूरी तय कर ड्यूटी करना उनके लिए आर्थिक और शारीरिक रूप से कठिन होगा। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से कार्य की गुणवत्ता भी प्रभावित होगी। पंचायत सहायकों ने मांग उठाई कि उनकी ड्यूटी पुनः उनकी ग्राम पंचायतों में ही लगाई जाए, ताकि जनगणना का बिना किसी बाधा के पूरा किया जा सके। ज्ञापन देने वालों में शिवानी रानी, पुष्पेंद्र कुमार, काजल कौशिक, वर्षा रानी, दीक्षा रानी, अंजलि चौहान, प्रेरणा चौहान, गगन शर्मा, जॉनी कुमार, विशाल कुमार, अंकुल कुमार, अमित कुमार समेत कई पंचायत सहायक रहे। उधर एसडीएम स्मृति मिश्रा का कहना है कि समस्या को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


