गायत्री शक्तिपीठ पर किया पांच कुंडीय यज्ञ व होली पूजन

Mar 02, 2026 10:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

Bijnor News - नजीबाबाद के गायत्री शक्तिपीठ में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ और होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। शक्तिपीठ के अध्यक्ष और सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। डॉक्टर दीपक कुमार ने बताया कि होली एकता और समरसता का प्रतीक है।

गायत्री शक्तिपीठ पर किया पांच कुंडीय यज्ञ व होली पूजन

नजीबाबाद। गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद में पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य उपवन में होली पर्व उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ व होली मिलन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद पर होली पर्व उत्साह से मनाया गया। शक्तिपीठ अध्यक्ष कमल शर्मा, सचिव जितेंद्र सिंह, व्यवस्थापक डॉक्टर दीपक कुमार, विनोद चौहान, कामेश शर्मा, नीलम बरनवाल, एचपी गुप्ता, महिपाल सिंह आदि ने होली मिलन कार्यक्रम में एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। डॉक्टर दीपक कुमार ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। गेहूं की फसल पकने पर होली सामूहिक यज्ञ मे नवीन अन्न की आहुति लगाई जाती है।

होली एकता, समरसता का प्रतीक है। होली पर रजवंदन किया जाता है। सारिका अग्रवाल कामेश शर्मा ने पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ संपन्न कराया। नृसिंह भगवान का पूजन किया गया भक्त प्रहलाद के जय घोष के साथ समापन हुआ ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।