आज तुझे पूजन आई मेरे प्रह्लाद की रक्षा करों मां होली....
Bijnor News - नजीबाबाद में महिलाओं ने होली की पूजा अर्चना के साथ सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर लकड़ियों की होली लगाने के लिए उत्साह से तैयारियां की। पंडितों ने विधि विधान से पूजन कराया। महिलाएं गाय के गोबर से बने बुरकल्लों के साथ होलिका मैया की परिक्रमा करती नजर आईं।

नजीबाबाद। आज तुझे पूजन आई मेरे प्रह्लाद की रक्षा करों मां होली...., होंगे मेरे प्रह्लाद तो रंगों से खेलेंगे होली... जैसे भजनों के साथ महिलाओं ने नगर में जगह-जगह लगाई गई होली की पूजा अर्चना की और सुख समृद्धि की कामना की। सोमवार को सुबह से ही नगर में होलिका दहन स्थल पर लकड़ियों की होली लगाने के श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। नगर का मौहल्ला टकसाल, चौक बाजार, मौहल्ला संतोमालन, बालकराम, डबल फाटक, सुराही बाजार, मौहल्ला मकबरा, मौहल्ला मुक्टेश्वर महादेव, भवन मंदिर सहित अन्य स्थानो पर सुबह से ही श्रद्धालु लकड़ियां इकठ्ठी करके तैयारियां करते नजर आएं। विधि विधान से सभी श्रद्धालुओं के परिवारों और विश्व के कल्याण की कामना के लिए पंडितो ने पूजन कराया।
नगर में जगह-जगह होलिका मैया के पूजन के लिए महिलाएं कतार बद्ध होकर अपनी बारी आने की प्रतीक्षा करती हुई दिखाईं दी। महिलाओं ने गाय के गोबर से बने बुरकल्लों व चांद-तारों सहित आटा, दाल व हल्दी आदि चढ़ाकर होलिका मैया की परिक्रमा की। महिलाओं ने बताया की दहन से पूर्व सूत बांधते हुए परिक्रमा कर उन्होने विधि विधान से अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। साल का पहला चंद्र ग्रहण आज साल का पहला चंद्र ग्रहण तीन मार्च को दोपहर को 3:20 बजे से शुरू होगा और 6:47 बजे तक रहेगा। बता दें कि सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है और ऐसे में तीन मार्च को सूतक काल 6:20 बजे से शुरू होगा। इस समय मूर्ति स्पर्श और भोजन बनाने या खाने की मनाही होती है। पुच्छ काल में कर सकते हैं होलिका दहन पंचांग के मुताबिक की भद्रा की छाया 2 मार्च को शाम 5:55 बजे से लेकर कल यानी तीन मार्च को सुबह 5:28 बजे तक रहेगी। इस साल भद्रा भूलोक में और सिंह राशि में मानी जा रही है। इस समय आप दान-पुण्य भी कर सकते हैं। पंडित हर्षवर्धन बूंटी ने बताया की भद्रा काल में होलिका दहन नहीं किया जाता। ज्योतिष के अनुसार यह समय भद्रा के पुच्छ काल में आ रहा है। शास्त्रो के अनुसार अगर पूरी रात ही भद्रा हो तो पुच्छ काल में होलिका दहन करना चाहिये। होलिका दहन रात 12:50 मिनट से 2:20 मिनट तक किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



