बिजनौर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - बिजनौर में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। डीएम ने उनके योगदान को याद करते हुए शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय पर जोर दिया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने अंबेडकर के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया। विकास भवन परिसर में भी जयंती मनाई गई।

बिजनौर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम

बिजनौर, वरिष्ठ संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। अपने संबोधन में डीएम ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय समाज में शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन लाने का कार्य किया। उन्होंने वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया और उनके सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देकर डॉ. अंबेडकर ने समाज के कमजोर वर्गों को आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया तथा भारतीय संविधान के निर्माण में उनकी भूमिका अतुलनीय रही।डीएम

ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे डॉ. अंबेडकर के विचारों और आदर्शों को अपनाते हुए समतामूलक समाज के निर्माण में अपना योगदान दें तथा सामाजिक भेदभाव और असमानता के खिलाफ मजबूती से कार्य करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्रीमती वान्या सिंह और प्रशासनिक अधिकारी उमेश विज ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रशासनिक अधिकारी सलाहुद्दीन द्वारा किया गया। कलेक्ट्रेट एवं परिसर के विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उधर, विकास भवन परिसर में भी डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपयुक्त मनरेगा आर.बी. यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी जागेश्वर सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सुधार में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।