हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम में नौनिहालों ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा

Feb 10, 2026 11:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

Bijnor News - चांदपुर के विकास क्षेत्र जलीलपुर में 'हमारा आंगन, हमारे बच्चे' कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कुंतेश देवी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं और कुछ गर्भवती महिलाओं का गोद भराई संस्कार भी कराया गया। बीईओ गजेंद्र सिंह ने शिक्षा नीति 2020 पर जानकारी साझा की।

हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम में नौनिहालों ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा

चांदपुर। विकास क्षेत्र जलीलपुर में हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन नगर के पतियापाड़ा कंपोजिट विद्यालय के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख कुंतेश देवी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन ए.आर.पी. डॉ. मुकेश यादव ने किया। बीईओ गजेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए विकास क्षेत्र जलीलपुर के बेसिक विद्यालयों की उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि भाजपा ब्लॉक प्रमुख कुंतेश देवी द्वारा कुछ धात्री एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं अन्नप्राशन संस्कार कराया गया तथा उन्हें पौष्टिक संतुलित आहार की टोकरी भी प्रदान की गई।

विकास क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों से आए बाल वाटिका के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इनमें आंगनबाड़ी केंद्र शेखपुरा मीना से निधि, फलितांश, इस्माइलपुर भारती नमरा से फाइजा, इस्माइल, ताहरपुर से मानवी, सकतलपुर मिलक से लगी, सरकथल से अरुण, प्रशांत सहित अन्य बच्चों ने वर्णमाला, 50 तक गिनती, पहाड़े एवं नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि एवं खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों और उनके अभिभावकों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम गिरीश कुमार डॉ. माहे मुनीर,अंकिता त्यागी, नमिता त्यागी, चंद्रमुखी, पिंकी , गौरव सिंह, कमलकांत ए.आर.पी. सतेन्द्र कुमार, शालिनी अग्रवाल, राजीव कुमार, रिमिष गहलोत, सलमान अहमद, आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।