
गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए: ओम कुमार
Bijnor News - बिजनौर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर विधायक ओम कुमार ने अपनी पत्नी शोभा रानी के साथ शोभायात्राओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कई गांवों में जाकर गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समाज में समानता और भाईचारे का संदेश फैलाने की अपील की।
बिजनौर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के पावन अवसर पर नहटौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओम कुमार अपनी धर्मपत्नी शोभा रानी (जिला उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा भाजपा, बिजनौर) के साथ नहटौर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में शोभायात्राओं का फीता काटकर शुभारंभ किया तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। ग्राम लाडनपुर, शादीपुर कला, जलालपुर हसना, मीमला मुस्तफाबाद, पपसरा, जरीफपुर चतर, सीकरी बुजुर्ग, लल्लावाला सहित विभिन्न गांवों में आयोजित शोभायात्राओं में विधायक ओम कुमार ने सभी क्षेत्रवासियों को गुरु रविदास जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, कि संत गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया।
उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हम एक समरस और सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने सभी से गुरु रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। विनीता शर्मा (क्षेत्रीय अध्यक्ष, महिला मोर्चा), मोनिका यादव (जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा बिजनौर), डॉ. उर्मिला पाल, अंकज, सतपाल सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, डॉ. अर्जुन, डॉ. नमन, सोमपाल सिंह, सुरेन्द्र पाल सिंह, बंटी प्रधान, मुन्नू सिंह, सोनू कुमार, संजीव प्रधान, तुलाराम सिंह, बलवंत सिंह, राजीव अहलावत, चमन दहिया, कुनाल चांग जी, डॉ. शोभित, जसवंत सिंह, कपिल प्रधान सहित बड़ी संख्या में सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




