12वीं में शत-प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण
सीबीएसई ने 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया है। नैनीताल कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। आफिया परबीन ने 97 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। आलिजा परबीन, ऋतिका रानी और अर्श चांदनी ने भी शानदार अंक हासिल किए। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताई।

बुधवार को सीबीएसई द्वारा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षाफल को लेकर विद्यालय प्रबंधन ने खुशी का इजहार किया है। गांव अगवानपुर स्थित नैनीताल कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। 12वीं की छात्रा आफिया परबीन ने विद्यालय में सर्वाधिक 97 फीसदी अंक हासिल करके विद्यालय तथा परिजनों का नाम रोशन किया। जबकि आलिजा परबीन ने 96.2 फीसदी, ऋतिका रानी ने 95 तथा अर्श चांदनी ने 91 फीसदी अंक हासिल करके परचम लहराया। विद्यालय के प्रबंधक सूर्यकांत सिंह तथा प्रधानार्चाया रचना चैहान ने छात्राओं की सफलता का श्रेय अध्यापकों तथा अभिभावकों को देते हुए छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


