कैब और ई-रिक्शा की टक्कर में चालक घायल
Bijnor News - राष्ट्रीय राजमार्ग पर निराश्रित पशुओं को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से टकरा गई। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक मुस्तफा अंसारी घायल हो गए और राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती...

राष्ट्रीय राजमार्ग पर घूम रहे निराश्रित पशुओं को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से जा टकराई। हादसे में दोनो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए व ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। वहां से गुजर रहें राहगीरों ने घायल को चिकित्सालय में भर्ती कराया। बठिंडा (पंजाब) के गांव गेलाकलाई निवासी बलजिंदर सिंह पुत्र नवाब सिंह मंगलवार सुबह कैब (कार) से काशीपुर से चंडीगढ़ लौट रहा था। रेहड़ बस स्टैंड के निकट नेशनल हाईवे पर घूम रहें निराश्रित गोवंश को बचाने के प्रयास कार अनियंत्रित होकर बाई ओर जा रही ई-रिक्शा से जा टकराई। हादसे ई-रिक्शा चालक मुस्तफा अंसारी (28 वर्ष) पुत्र शफी अहमद निवासी गांव भगतावाला थाना रेहड़ घायल हो गया।
मौके पर एकत्र राहगीरों ने घायल को रेहड़ के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष विकास कुमार का कहना हैं कि इस संबंध में कोई प्रार्थना पत्र नही दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




