पेपर देकर लौट रहे बाइक सवार छात्रों समेत चार घायल
Bijnor News - बुधवार को थानाक्षेत्र में एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। कार चालक ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। घायलों का उपचार होने के बाद छुट्टी दे दी गई। सभी युवक एक ही बाइक पर थे और पेपर देकर लौट रहे थे।

थानाक्षेत्र में बुधवार को एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें कार चालक सहित 3 युवक घायल हो गए। कार स्वामी अपनी कार से उन्हें सीएचसी लाया। जहां घायलों का उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल में पहुंच गई। जानकारी के अनुसार रिहान(14) पुत्र महबूब, अनस(16) पुत्र अब्दुल्ला, आमिर(18) पुत्र नजीर निवासीगण सराय कोतवाली देहात बुधवार को पेपर देकर एक ही बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। नगीना-कोतवाली मार्ग पर कताई मिल के सामने उनकी बाइक एक कार से टकरा गई, जिसमें कार चालक राजेश यादव(61)पुत्र छोटे निवासी ताजपुर समेत चारों लोग घायल हो गए।
चारों घायलों को नगीना स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


