प्रशांत सैनी हत्याकांड में इंसाफ की मांग के निकाला कैंडल जार्च

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - चांदपुर के नारनौर गांव में प्रशांत सैनी के समर्थन में युवाओं और ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने आरोपियों को फांसी देने और सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। सैनी समाज ने मृतक की पत्नी के लिए सरकारी नौकरी और उचित मुआवजे की भी मांग की।

प्रशांत सैनी हत्याकांड में इंसाफ की मांग के निकाला कैंडल जार्च

चांदपुर। क्षेत्र के गांव नारनौर में हैजरपुर निवासी प्रशांत सैनी के समर्थन में युवाओं और ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकालकर आरोपियों को फांसी देने और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। सोमवार देर रात गांव नारनौर में प्रशांत सैनी हत्याकांड को लेकर लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। हैजरपुर निवासी प्रशांत सैनी के समर्थन में युवाओं और ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकालते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर मौन प्रदर्शन किया और दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने के साथ ही उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग भी उठाई।

साथ ही युवती की गिरफ्तारी मांग की है। सैनी समाज के लोगों ने मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा देने की भी मांग की। इस मौके पर प्रियांशु सैनी, हील सैनी, राहुल सैनी, अरुण सैनी, तुषार सैनी, विनीत कुमार, रवि सैनी आदि रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।