Cancer Awareness Seminar at Vivek College by Dr Vidur Garg कैंसर की रोकथाम को जीवनशैली बदलें : डॉ. विदुर , Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsCancer Awareness Seminar at Vivek College by Dr Vidur Garg

कैंसर की रोकथाम को जीवनशैली बदलें : डॉ. विदुर

Bijnor News - विवेक कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक सांइसेस एंड हॉस्पिटल में कैंसर पर डा. विदुर गर्ग द्वारा सेमिनार आयोजित किया गया। उन्होंने कैंसर की रोकथाम और जागरूकता के महत्व पर जोर दिया। स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरWed, 16 April 2025 12:01 AM
share Share
Follow Us on
कैंसर की रोकथाम को जीवनशैली बदलें : डॉ. विदुर

विवेक कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक सांइसेस एंड हॉस्पिटल में कैंसर (कार्सिनोमा) विषय पर डा. विदुर गर्ग आंकोसर्जरी टाटा अस्पताल मुम्बई वरिष्ठ सलाहाकार नारायण हेल्थ केयर, गुरुग्राम हरियाणा द्वारा सेमिनार आयोजित किया गया। डा. विदुर गर्ग ने आज के समय में कैंसर जैसे गंभीर व्याधि पर अपना वक्तव्य दिया। उन्होंने बताया कि कैंसर एक गंभीर बीमारी है इसके रोकथाम और जागरूकता से इसे कम किया जा सकता है। कैंसर के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य जीवन शैली संतुलित आहार नियमित शारीरिक गतिविधि और योग नियमित जांच आयुर्वेदिक दिनचर्या और ऋतुचर्या, योग और आसन और व्यायाम का पालन कर कैंसर जैसे रोगों से बचा जा सकता है।

उन्होंने बताया धूम्रपान-तम्बाकू और शराब सेवन के वर्जित से कैंसर रोग को रोकथाम किया जा सकता हैं। अंत में वैद्य संदीप अग्रवाल ने सेमिनार छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं और इन्टर्नशिप स्टूडेन्टस के लिए बहुत ही लाभप्रद रहा। कार्यक्रम का संचालन इन्टर्नशिप स्टूडेन्टस शिदरा एंड रूबीना द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डा. सच्चिदानन्द, डा. अनिल, डा. राजीव, डा. शम्भू, डा. ज्योति का विशेष योगदाना रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।