ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरबिजनौर जलनिगम में एक एई, छह जेई और एक बाबू की नियुक्ति रद

बिजनौर जलनिगम में एक एई, छह जेई और एक बाबू की नियुक्ति रद

सपा शासनकाल में वर्ष 2016-17 में जलनिगम में हुई एई, जेई और लिपिकों की भर्ती की एसआईटी जांच रिपोर्ट के बाद शासन द्वारा भर्ती को रद्द कर दिया...

बिजनौर जलनिगम में एक एई, छह जेई और एक बाबू की नियुक्ति रद
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरTue, 03 Mar 2020 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें

सपा शासनकाल में वर्ष 2016-17 में जलनिगम में हुई एई, जेई और लिपिकों की भर्ती की एसआईटी जांच रिपोर्ट के बाद शासन द्वारा भर्ती को रद्द कर दिया गया। इस निर्णय से बिजनौर में तैनात एक एई और छह जेई समेत एक लिपिक समेत आठ कर्मियों की सेवाएं समाप्त हुई है। इन सभी को आदेश भी जारी कर दिए गए। मंगलवार को इन आठों में से कोई भी ड्यूटी पर नहीं आया।

सपा शासनकाल में जल निगम में जेई और लिपिकों के पद पर हुई भर्तियां निरस्त हो गई है। भर्तिया निरस्त होने की आंच से बिजनौर जल निगम का कार्यालय भी अछूता नहीं रहा है। बिजनौर जल निगम के 6 अवर अभियंता(जेई), एक एई और एक बाबू की नियुक्ति निरस्त हो गई है। जल निगम के इन सभी आठ कर्मचारियों को जल निगम हेड क्वार्टर से भर्तियां निरस्त होने के आदेश भेज दिए गए हैं। जल निगम एक्सईएन भरत सिंह ने बताया कि मंगलवार को कोई भी काम पर नहीं आया है। सपा शासनकाल में जल निगम में अवर अभियंता और लिपिकों के पदों पर नियुक्ति हुई थी। 1 व 2 जनवरी 2017 को नियुक्ति आदेश हुए थे। सपा शासन में हुई नियुक्तियों की जांच एसआईटी ने की थी। एसआईटी की जांच के बाद भर्तियां रदद् होने का आदेश जारी हुआ। जिन लोगों की भर्तियां रद्द हुई उसमें बिजनौर का जल निगम कार्यालय भी शामिल है। जी हॉ बिजनौर के जल निगम कार्यालय में 6 जेई, 1 एई और एक बाबू की नियुक्ति निरस्त हुई है। जल निगम के बाबू रक्षपाल सिंह, एई यशवीर सिंह, जेई रमेशचन्द्र, राहुल चौधरी, गिरीश चौधरी, रवि करन, सतपाल सिंह और सुशील कुमार की भी नियुक्ति निरस्त हो गई है। इन सभी को हेड क्वाटर जल निगम से सोमवार को ही भर्तियां रद्द होने के आदेश भेज दिए गए हैं।::::::::::::-जल निगम बिजनौर के 1 बाबू, 1 एई, 6 जेई की नियुक्ति निरस्त हुई है। जल निगम प्रशासन ने सोमवार को सभी को भर्तियां निरस्त होने के आदेश भेज दिए है। हमने भी सोमवार को ही जल निगम प्रशासन से मिले आदेशों के अनुपालन में सभी 8 कर्मचारियों को अवगत करा दिया गया है। इन सभी की जनवरी 2017 की नियुक्ति है। मंगलवार को इनमें से कोई भी काम पर नहीं था। भरत सिंह, एक्सईएन, जल निगम

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें