बिजनौर : रोडवेज परिसर में खड़ी बस में चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Bijnor News - बुधवार सुबह रोडवेज परिसर में एक बस के अंदर चालक धर्मेंद्र का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। चालक ने मंगलवार रात बस में सोने के बाद सुबह देर तक नहीं उठने पर परिचालक को संदेह हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। परिसर में शोक का माहौल है।

रोडवेज परिसर में उस समय सनसनी फैल गई, जब बुधवार सुबह एक बस के अंदर चालक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान चालक धर्मेंद्र के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि चालक धर्मेंद्र मुजफ्फरनगर रूट की बस पर चालक था। मंगलवार रात अपने निर्धारित रूट से लौटने के बाद चालक धर्मेंद्र ने खाना खाकर बस में ही सो गया था। बुधवार की सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठा तो परिचालक को संदेह हुआ।
परिचालक ने बस में जाकर देखा तो चालक का शव अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। जिसपर उसने तुरंत अन्य कर्मचारियों को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच की। घटना के बाद रोडवेज परिसर में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और मृतक के परिजनों से भी जानकारी की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


