Brother Kills Sibling Over Minor Dispute Before Wedding रिश्तों का कत्ल: मोहत के बंधना था सेहरा, उठी अर्थी, Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsBrother Kills Sibling Over Minor Dispute Before Wedding

रिश्तों का कत्ल: मोहत के बंधना था सेहरा, उठी अर्थी

Bijnor News - मोहित, जो शादी के लिए लड़की देखने आया था, की रविवार रात उसके बड़े भाई विनेश ने चाकू से हत्या कर दी। विवाद सिलेंडर मांगने को लेकर हुआ था। पुलिस ने विनेश को गिरफ्तार कर लिया है। मोहित हिमाचल प्रदेश में...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरMon, 30 Dec 2024 11:44 PM
share Share
Follow Us on
रिश्तों का कत्ल: मोहत के बंधना था सेहरा, उठी अर्थी

जिस युवक मोहित को सोमवार को अपने विवाह के लिए लड़की पसंद करने जाना था, उसकी रविवार रात मामूली से विवाद के बाद बड़े भाई ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक के सबसे बड़े भाई पिंटू ने अपने हत्यारोपी भाई विनेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार करते हुए चालान कर दिया। मोहित हिमाचल प्रदेश में प्राइवेट नौकरी करता था और शादी के लिए लड़की देखने को चार दिन की छुट्टी लेकर आया था। गांव धौलागढ़ निवासी मोहित सैनी 24 वर्ष पुत्र रामकुमार सैनी हिमाचल प्रदेश में नौकरी करता है। सोमवार को उसे अपने विवाह के लिए लड़की देखने जाना था जिसके लिए वह छुट्टी पर घर आया था। रविवार रात साढ़े नौ बजे मोहित ने अपना खाना बनाने के लिये बड़े भाई विनेश के यहां से सिलेंडर मांगा। इसी को लेकर विवाद इतना बढ़ा की विनेश ने रसोई में रखा चाकू छोटे भाई मोहित के पेट मे घोंप दिया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने विनेश को मकान में बंद कर पुलिस को सूचना दी। गांव पहुंची पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू सहित विनेश को हिरासत में ले लिया। अपर पुलिस अधीक्षक देहात राम अर्ज ने भी रात में घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के बड़े भाई पिंटू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। पुलिस ने हत्यारोपी भाई विनेश को गिरफ्तार चालान कर दिया।

शादी के लिए लड़की देखने को छुट्टी आया था मोहित

मृतक के सबसे बड़े भाई पिंटू ने बताया कि सोमवार को मोहित को अपनी शादी के लिए लड़की देखने जाना था। मोहत हिमाचल प्रदेश में नौकरी करता था और उसने चार दिन की छुट्टी ली थी। रविवार रात दोनों भाइयों में सिलेंडर को लेकर इतना विवाद बढ़ा कि मोहित की जान चली गई। बताया कि वह दिव्यांग है और उसकी शादी नहीं हुई है, छोटे भाई विनेश की शादी हो रखी है और अब मोहित की शादी होने की तैयारी थी लेकिन घर में खुशियां आती, उससे पहले ही दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एक भाई जान से चला गया और दूसरा उसकी हत्या में जेल।

कोट...

दोनों भाइयों में मकान के विवाद का मामला प्रकाश में आया है। रविवार रात सिलेंडर मांगने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें विनेश ने मोहित की हत्या कर दी। आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।

राम अर्ज, एएसपी ग्रामीण, बिजनौर।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।