Bijnor News: ओम सेवा सदन पर भाजपा पदाधिकारियों का भव्य स्वागत
Bijnor News: नहटौर विधायक ओम कुमार के घर ओम सदन पर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और मंत्री का स्वागत किया गया। ओम कुमार ने कार्यकर्ताओं को संगठन की शक्ति बताया और साथ ही संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bijnor News: नहटौर विधायक ओम कुमार के नहटौर स्थित घर ओम सदन पर बुधवार को भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, राजीव सिसोदिया, व क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर का भव्य स्वागत किया गया। विधायक ओम कुमार ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है और कार्यकर्ता हमारी शक्ति है। बुधवार को झालू रोड स्थित नहटोर विधायक ओम कुमार के आवास ओम सेवा सदन पर आयोजित भव्य स्वागत कार्यक्रम में विधायक ओम कुमार ने समर्थकों के साथ भाजपा क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव सिसोदिया व सुभाष वाल्मीकि का फूल मालाओं से स्वागत किया। विधायक ओम कुमार ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती पर बल दिया और कार्यकर्ताओं को अपनी शक्ति बताया।
इस दौरान सरदार नरेंद्र सिंह सिजौली, कुणाल सिंह चांग गिलाड़ी, राजीव अहलावत, रुस्तम सिंह, त्रिलोकचंद, डॉ उर्मिला पाल, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बॉबी, पूर्व सांसद शीशराम सिंह, कुंवर रोहताश सिंह, गन्ना समिति संचालक प्रंकुल कादियान, शुभम चौधरी, अनिल सिंह, महावीर सिंह, महेंद्रपाल सिंह प्रधान, भीम सैनी, अर्पित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


