Bijnor News: भाजपाइयों ने किया पौधारोपण

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण किया। नगर अध्यक्ष निशांत कर्णवाल ने नागरिकों को अपील की कि वे अपने घरों एवं खेतों में कम से कम तीन पौधे लगाएं। यह पहल शुद्ध हवा, छाया और बेहतर पर्यावरण के लिए की गई है।

भाजपाइयों ने किया पौधारोपण

Bijnor News: भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया।रविवार को नगर अध्यक्ष निशांत कर्णवाल ने नगरवासियों से अपने घर, खेत, आंगन, विद्यालय, संस्थान अथवा उपलब्ध भूमि पर कम से कम तीन पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधों की नियमित देखभाल करने से ये बड़े होकर शुद्ध हवा, छाया, फल और बेहतर पर्यावरण प्रदान करेंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष निशांत कर्णवाल, वीरप्रकाश सिंह भुइयार, सुधीर चौहान, जीतू भुईयार, प्रदीप कुमार राणा, प्रमोहन चौहान, गजेंद्र सैनी, शक्तिकेंद्र संयोजक हितेंद्र सिंह, उमेश पाल, राहुल यादव, विनोद वाल्मीकि, सुरेंद्र पाल, डॉ. शीला राणा आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।