Bijnor News: दिनदहाड़े युवक को पीटा, लूट का आरोप
हिन्दुस्तान, बिजनौर
Bijnor News: शहर कोतवाली के गंज रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने युवक प्रियांशु से मारपीट की और 16 हजार रुपये लूट लिए। युवक का आरोप है कि बदमाशों ने बीयर पीने के बाद उसे निशाना बनाया। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की। शहर कोतवाल ने घटना को संदिग्ध बताया है।

Bijnor News: शहर कोतवाली के गंज रोड पर दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने युवक से मारपीट की। युवक का आरोप है कि बदताशों ने नकदी लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की और बदमाशों को तलाश किया।शहर कोतवाली के गंज निवासी प्रियांशु पुत्र सतीश शर्मा बाइक से शाम पांच बजे गंज से बिजनौर आ रहा था। पेट्रोल पंप से पहले कालोनी के समीप प्रियांशु किसी काम से रूक गया। इस दौरान पीछे से बाइक पर आए तीन युवकों ने उसके पास बाइक रोक दी। आरोप है कि युवकों ने बीयर पी और उसके साथ मारपीट कर 16 हजार रूपये लूट लिए।
सूचना पर शहर कोतवाल अवनीत मान मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया। शहर कोतवाल अवनीत मान का कहना है कि आपस में बीयर को लेकर कहासुनी हुई है। लूट व मारपीट की घटना संदिग्ध है।


