बदला मौसम का मिजाज, रात के पारे में दो डिग्री का उछाल

Mar 09, 2026 12:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - बिजनौर में मौसम तेजी से बदल रहा है। दिन में गर्मी और रात में तापमान में वृद्धि हो रही है। मार्च के दूसरे सप्ताह में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह सामान्य प्रक्रिया है और लोगों को गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

बदला मौसम का मिजाज, रात के पारे में दो डिग्री का उछाल

बिजनौर। जिले में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता नजर आने लगा है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास बढ़ने लगा है, रविवार को रात के तापमान में भी करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे रात में गर्मी महसूस होने लगी है। मार्च में दूसरे सप्ताह में ही बढ़ती गर्मी ने अहसास करा दिया कि अब सर्दी अलविदा हो गई है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को धूप में हल्की तपिश महसूस होने लगी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप तेज होती गई और दोपहर के समय बाजारों व सड़कों पर निकलने वाले लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा।

मौसम में आए इस बदलाव का असर लोगों की दिनचर्या में भी दिखाई देने लगा है। दिन के समय लोग हल्के कपड़ों में नजर आने लगे हैं, जबकि सुबह और देर शाम अभी ठंड में एहतियाज बरत रहे है।मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च के दूसरे सप्ताह में तापमान बढ़ना सामान्य प्रक्रिया है और यही संकेत है कि अब सर्दी विदा ले रही है और गर्मी की शुरुआत हो रही है।नगीना मौसम केंद्र के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार फिलहाल सुबह और शाम के समय हल्की ठंड बनी रहेगी, लेकिन दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले दिनों में गर्मी का असर और अधिक स्पष्ट दिखाई देने की संभावना है।----लोगों को सावधानी बरतने की सलाहदोपहर के समय बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम के इस बदलाव में लोगों को पर्याप्त पानी पीना चाहिए और तेज धूप में लंबे समय तक रहने से बचना चाहिए, ताकि डिहाइड्रेशन और थकान जैसी समस्याओं से बचा जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।