Bijnor News: भाषण प्रतियोगिता में महात्मा गाँधी इंटर कालेज मंडावर की मरियम सिद्दीकी रही प्रथम

हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News: 1 अक्टूबर को दयावती धर्मवीरा पब्लिक स्कूल बिजनौर में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एक कला प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का केंद्रीय विषय 'मेरे सपनों का भारत' था, जिसमें कई विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और विचार प्रस्तुत किए।

भाषण प्रतियोगिता में महात्मा गाँधी इंटर कालेज मंडावर की मरियम सिद्दीकी रही प्रथम
भाषण प्रतियोगिता में महात्मा गाँधी इंटर कालेज मंडावर की मरियम सिद्दीकी रही प्रथम

Bijnor News: 1अक्टूबर को सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत दयावती धर्मवीरा पब्लिक स्कूल बिजनौर में ब्लॉक स्तरीय कला प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का केंद्रीय विषय मेरे सपनों का भारत रहा। इस अवसर पर बिजनौर ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और राष्ट्र के प्रति अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। डीआईओएस धर्मेन्द सक्सेना ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन के अवसर पर ब्लॉक नोडल अधिकारी राकेश शर्मा , विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव थॉमस, हैड मिस्ट्रेस एस्तर रुद्रा तथा कार्यक्रम की आदर्श त्यागी सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

भाषण प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने मेरे सपनों का भारत विषय पर अपने विचार अत्यंत आत्मविश्वास और प्रभावशाली अभिव्यक्ति के साथ प्रस्तुत किए।कला प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में डी.डी.पी.एस. बिजनौर के मोहम्मद रिहान ने प्रथम स्थान ,महात्मा गांधी इंटर कॉलेज मंडावर के अब्दुल करीम ने द्वितीय तथा महात्मा गांधी इण्टर कॉलेज मंडावर के मोहम्मद अमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । सीनियर वर्ग में जी.आई.सी. बिजनौर के मोहम्मद अमान ने प्रथम , डी. डी. पी. एस. बिजनौर की भक्ति ने द्वितीय तथा महात्मा गांधी इंटर कॉलेज बिजनौर की मंतशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । भाषण प्रतियोगिता में महात्मा गाँधी इंटर कालेज मंडावर की मरियम सिद्दीकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबिजनौरBijnor News: भाषण प्रतियोगिता में महात्मा गाँधी इंटर कालेज मंडावर की मरियम सिद्दीकी रही प्रथम