ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरभाजपा के खिलाफ गठबंधन कर लड़ा जाएगा चुनाव : इमरान मसूद

भाजपा के खिलाफ गठबंधन कर लड़ा जाएगा चुनाव : इमरान मसूद

पूर्व विधायक इमरान मसूद को कांग्रेस हाई कमान द्वारा राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली प्रभारी बनाए जाने के बाद रविवार को पहली बार देवबंद पहुंचने पर उनका...

भाजपा के खिलाफ गठबंधन कर लड़ा जाएगा चुनाव : इमरान मसूद
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरSun, 06 Jun 2021 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

देवबंद। पूर्व विधायक इमरान मसूद को कांग्रेस हाई कमान द्वारा राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली प्रभारी बनाए जाने के बाद रविवार को पहली बार देवबंद पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं में उत्साह जगाते हुए कहा कि कांग्रेस जिले में सभी ब्लॉक प्रमुखों और जिला पंचायत अध्यक्ष पर गैर भाजपाईं दलों का गठबंधन बना भाजपा को उखाड़ने का प्रयास किया जाएगा।

रविवार दोपहर पूर्व विधायक इमरान मसूद के नगर आगमन पर कांग्रेस नगराध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तल्हेड़ी चुंगी पर उनका स्वागत किया। इस दौरान इमरान मसूद ईदगाह रोड स्थित साद सिद्दीकी के आवास पर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा की बांटों और राज करो की नीति ने देश को बरबाद कर दिया है। आगामी जिला पंचायत चुनाव में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस, सपा, किसान यूनियन, भीम आर्मी आदि का गठबंधन बनाया जाएगा। गठबंधन में शामिल होने के लिए बसपा के लिए भी दरवाजे खुले हैं। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन का प्रत्याशी ही जिला पंचायत अध्यक्ष बनेगा। इमरान मसूद का पूर्व सभासद एवं सभासद प्रतिनिधि सय्यद हारिस हारिस के आवास पर भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में अहमद सिद्दीकी, अजय त्यागी, तंजीम सिद्दीकी, शहाब नबी सिद्दीकी, शमशाद जंग, अहमद गोड, संजय त्यागी, इमरान गोड, चौधरी भूरा, मूसा चौधरी, सलमान कुरैशी, नौशाद अंसारी, नबील उस्मानी, जीशान सगीर आदि शामिल रहे। स्वागत के उपरांत इमरान मसूद ने मजनूवाला रोड स्थित पूर्व मंत्री स्व. राजेंद्र राणा की पुत्रवधू के चुनावी कार्यालय पर पहुंचकर देवबंद ब्लाक प्रमुखी के लिए समर्थन देने की भी घोषणा की। इस दौरान राज सिंह, जिला कोपरेटिव के पूर्व चेयरमैन अरुण राणा ने सपाइयों के साथ उनका स्वागत किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें