होली को लेकर डीएम-एसपी ने किया पैदल गश्त

Mar 02, 2026 10:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

Bijnor News - बिजनौर में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने के लिए डीएम जसजीत कौर और एसपी अभिषेक झा ने पैदल गश्त की। अधिकारियों ने होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा, अग्निशामक प्रबंध और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का जायजा लिया। त्योहार के दौरान किसी भी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

होली को लेकर डीएम-एसपी ने किया पैदल गश्त

बिजनौर। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए सोमवार को डीएम जसजीत कौर और एसपी अभिषेक झा ने नगर क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न होलिका दहन स्थलों का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। सोमवार को शाम को निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन प्रबंध, भीड़ नियंत्रण और संवेदनशील स्थानों की निगरानी को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। होलिका दहन स्थलों पर साफ-सफाई, लकड़ियों की सुरक्षित ढंग से व्यवस्था और आसपास ज्वलनशील पदार्थ न रखने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस बल को सतर्क रहने, नियमित गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। अग्निशमन विभाग को भी अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है, ताकि किसी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। पैदल गश्त के दौरान बाजारों और प्रमुख चौराहों पर भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से संवाद कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर एएसपी सिटी डॉ कृष्ण गोपाल सिंहसहित जनपद के अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।