ईओ ने वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट और एसटीपी का किया औचक निरीक्षण

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

बिजनौर नगर पालिका परिषद ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारी तेज कर दी है। ईओ विकास कुमार ने शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को चेतावनी दी। उन्होंने कूड़ा निस्तारण और जल शोधन की स्थिति की जांच की। ईओ ने सभी खामियों को तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए और सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की बात कही।

ईओ ने वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट और एसटीपी का किया औचक निरीक्षण

बिजनौर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर नगर पालिका परिषद बिजनौर ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने टीम के साथ शहर की सफाई व्यवस्था और विभिन्न प्लांटों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी। ईओ विकास कुमार सबसे पहले गांव गंगदासपुर स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट और सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचे। वहां उन्होंने कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया और जल शोधन की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने नगर में संचालित सार्वजनिक शौचालयों और आरआरआर (रिड्यूस, रियूज, रिसाइकल) सेंटर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर कमियां पाए जाने पर ईओ ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने मौके पर मौजूद अधीनस्थ अधिकारियों और संबंधित प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी खामियों को तत्काल दुरुस्त किया जाए। ईओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण के मानकों में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्य और पेयजल आपूर्ति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक हरीश गंगवार और एसबीएम लिपिक संदीप कुमार मुख्य रूप से साथ रहे। ईओ ने निर्देश दिया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सभी टीमें समन्वय के साथ काम करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।