होली के मद्देनजर इमरजेंसी व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
Bijnor News - बिजनौर में होली के मद्देनजर जिला अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। सभी अस्पतालों में आवश्यक दवाएं और इमरजेंसी सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। डॉक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है, और अवकाश केवल विशेष परिस्थितियों में ही स्वीकृत किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से चलाने का लक्ष्य है।

बिजनौर। होली के मद्देनजर मेडिकल कालेज प्रिंसिपल डा. तुहिन वशिष्ठ एवं सीएमएस डा. बीआर त्यागी द्वारा जिला अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया, जिसमें समस्त उपकरण स्टाफ दवाइयां आदि की व्यवस्था देखी गई। उधर सीएमओ डा. कौशलेंद्र सिंह ने जिले के सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों और चिकित्सा अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि होली के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में जरूरी दवाएं, एंटी-वेनम और इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर रोस्टर के अनुसार डॉक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है, ताकि मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके।
होली के दौरान चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ का अवकाश केवल अपरिहार्य या विशेष परिस्थितियों में ही स्वीकृत किया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप, स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि रंगोत्सव के दौरान जिले में स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से चलती रहें और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित रिस्पांस दिया जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


