नए वोट बनवाने को फार्म-6 भरने में धामपुर विधानसभा आगे, नहटौर पिछड़ा

Jan 31, 2026 12:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

Bijnor News - जिले में नए वोट बनवाने के लिए फार्म-6 भरने में धामपुर विधानसभा सबसे आगे है, जहां 9700 फार्म भरे गए हैं। नहटौर विधानसभा 5738 फार्म के साथ सबसे पीछे है। सभी आठ विधानसभाओं में कुल 66695 फार्म-6 भरे जा चुके हैं। डीएम ने अधिकारियों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं।

नए वोट बनवाने को फार्म-6 भरने में धामपुर विधानसभा आगे, नहटौर पिछड़ा

जिले में नए वोट बनवाने को लेकर फार्म-6 भरने में धामपुर विधानसभा सबसे आगे हैं। धामपुर विधानसभा में सबसे ज्यादा 9700 फार्म-6 भरे गए हैं जबकि नए वोट बनवाने में नहटौर विधानसभा पिछड़ गई है। नहटौर विधानसभा में सबसे कम 5738 फार्म-6 भरे गए हैं। जिले की सभी आठों विधानसभाओं में नए वोट बनवाने के लिए फार्म 6 भरे जा रहे हैं। वोट कटवाने के लिए फार्म 7 और वोट में संशोधन के लिए फार्म 8 भरे जा रहे हैं। अब तक बिजनौर की आठों विधानसभा क्षेत्र में फार्म 6-66695, फॉर्म 7-2384 तथा फार्म 8-28039 भरे जा चुके हैं। नए वोट बनवाने में धामपुर विधानसभा में सबसे ज्यादा फार्म- 6 भरे गए हैं।

धामपुर विधानसभा में सबसे अधिक 9700, दूसरे स्थान पर चांदपुर विधानसभा में 9607 और तीसरे स्थान पर नजीबाबाद विधानसभा में 9542 फार्म- 6 भरे गए हैं। फार्म- 6 भरवाने में नहटौर विधानसभा पिछड़ गई है और 29 जनवरी तक नहटौर विधानसभा में 5738 फार्म -6 भरे गए हैं। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिला बिजनौर की आठों विधानसभा क्षेत्र में फार्म 6-66695, फॉर्म 7-2384 तथा फार्म 8-28039 की संख्या में भरे जा चुके हैं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देशित किया कि दावे और आपत्ति के निस्तारण के कार्य में तेजी लाएं और आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी कार्य संपन्न कराएं। --------- नाम संशोधन के लिए धामपुर विधानसभा में भरे गए सबसे अधिक फार्म-8 नाम संशोधन के लिए धामपुर विधानसभा में सबसे अधिक 4465 फार्म- 8 भरे गए हैं। दूसरे स्थान पर चांदपुर विधानसभा में 3939 और तीसरे स्थान पर नजीबाबाद विधानसभा में 3885 फार्म -8 भरे गए हैं। वहीं फार्म-8 भरने में नहटौर विधानसभा में सबसे कम 2700 फार्म- 8 भरे गए हैं। ------ नाम कटवाने के लिए नगीना विधानसभा में भरे गए सबसे अधिक फार्म-7 नाम कटवाने के लिए नगीना विधानसभा में सबसे अधिक 868 फार्म-7 भरे गए है। नाम कटवाने में चांदपुर विधानसभा में सबसे कम 114 फार्म-7 भरे गए हैं। दूसरे स्थान पर बढ़ापुर विधानसभा में 333 फार्म-7 भरे गए हैं। -------------- नए वोट बनवाने के लिए जिले की विधानसभाओं में भरे गए फार्म-6 विधानसभा फार्म 6 नजीबाबाद 9542 नगीना 9366 बढ़ापुर 7429 धामपुर 9700 नहटौर 5738 बिजनौर 6648 चांदपुर 9607 नूरपुर 8665 कुल 66695 ------- जिले की विधानसभाओं में भरे गए फार्म-7 विधानसभा फार्म 7 नजीबाबाद 228 नगीना 868 बढ़ापुर 333 धामपुर 151 नहटौर 292 बिजनौर 148 चांदपुर 114 नूरपुर 250 कुल 2384 ----------- जिले की सभी विधानसभाओं में भरे गए फार्म-8 विधानसभा फार्म 8 नजीबाबाद 3885 नगीना 3488 बढ़ापुर 2734 धामपुर 4465 नहटौर 2700 बिजनौर 3386 चांदपुर 3939 नूरपुर 3442 कुल 28039 ---------------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsBijnor District Dhampur Assembly Leads in New Voter Registrations with 9700 Forms Filled
;;
;