एसआईआर : सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में होंगे सम्मिलित
संक्षेप: Bijnor News - बिजनौर में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में मतदाता सूची की विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू हुई। यह प्रक्रिया 2003 के बाद हो रही है, जिसका उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करना है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को होगा।
बिजनौर। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि प्रदेश में इसके पहले विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण वर्ष 2003 में हुआ था। लगभग 22 वर्ष के अंतराल के बाद पुन: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार की जा रही है। जनपद में मतदाता सूची को शुद्ध व समावेशी बनाने के लिए विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण (एसआईआर ) का कार्य 28 अक्टूबर दिन मंगलवार से शुरू हो गया है। गुरुवार को डीएम, जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अहर्ता तिथि 1.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियो के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक मे बताया गया कि यह पुनरीक्षण आयोग द्वारा जारी किये गये दिशा-निर्देशों और समय-सारणी के अनुसार आयोजित किया जायेगा। इस विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हों। ------------- 7 फरवरी 2026 को अन्तिम मतदाता सूची का होगा प्रकाशन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सर्वप्रथम 28 अक्टूबर से 03 नवम्बर, 2025 तक विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित तैयारी, प्रशिक्षण एवं गणना प्रपत्रों का मुद्रण किया जायेगा। 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का मतदाताओं को वितरण किया जायेगा एवं प्रपत्रों को भरवाकर प्राप्त किया जायेगा। 9 दिसम्बर को आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। दावे और आपत्तियां दाखिल किये जाने की अवधि 9 दिसम्बर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक होगी। नोटिस जारी किये जाने, सुनवाई एवं सत्यापन व दावे और आपत्तियों का निस्तारण एवं गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय किये जाने की अवधि 9 दिसम्बर से 31 जनवरी 2026 तक होगी। 7 फरवरी 2026 को अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। ------------- किसी भी मतदेय स्थल पर नहीं होंगे 1200 से अधिक मतदाता डीएम जसजीत कौर ने बताया कि विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण को लेकर जनपद में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। इसके लिए सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा बूथ लेविल अधिकारी को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि किसी भी मतदेय स्थल पर 1200 से अधिक मतदाता न हों, इसके लिए मतदेय स्थलों के सत्यापन एवं सम्भाजन की प्रक्रिया भी इस दौरान पूर्ण की जाएगी। ---------------- जिले में 2980 है मतदेय स्थल जनपद बिजनौर में 2980 मतदेय स्थल है। जनपद मे 8 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 32 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और 2980 बूथ लेवल अधिकारी कार्यरत हैं। ---------- यह रहे मौजूद इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी, एडीएम वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह, तहसीलदार बिजनौर आशीष सक्सेना, भाजपा से धीर सिंह, सपा से जाकिर हुसैन एवं अखलाक पप्पू, कांग्रेस से अनिल त्यागी, बसपा से मुहम्मद सिद्दीक सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




