बिजनौर:लापता युवक का गांव में श्मशान घाट के पास मिला शव, सनसनी
गांव पाडली मांडू से 5 दिन से लापता युवक का शव गांव में श्मशान घाट के पास पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही के बाद पोस्टमा

गांव पाडली मांडू से 5 दिन से लापता युवक का शव गांव में श्मशान घाट के पास पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। गांव निवासी शुभम सैनी (25) 31 मई को घर से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने संभावित स्थानों पर बेटे की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बृहस्पतिवार की सवेरे गांव वासियों ने गांव के शमशान घाट के पास एक युवक की लाश पड़ी देखी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त कराई। परिजनों ने मृतक की शिनाख्त शुभम सैनी के रूप में की। परिजनों ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर कोतवाल मृदुल कुमार सिंह का कहना है की घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


