बिजनौर:चांदपुर में अलग अलग दो जगह शव मिले एक की शिनाख्त
Bijnor News - चांदपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अलग अलग जगह दो शव मिले। पुलिस ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चांदपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अलग अलग जगह दो शव मिले। पुलिस ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चांदपुर के हाशमी पेट्रोल पंप के पास नाले में एक युवक का शव मिला, वहीं दूसरी ओर सिलारा के तालाब में गला सड़ा बुजुर्ग का शव मिला। दोनों शवों के मिलने से चांदपुर में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि नाले में मिले युवक के शव की शिनाख्त चांदपुर के मोहल्ला विवेकनगर निवासी चंद्रपाल का 22 वर्षीय पुत्र सचिन के रूप में हुई परिजनों के मुताबिक बताया गया कि सचिन देर शाम से घर से लापता था और शराब का सेवन करता था।
सचिन की मौत खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही दुसरी तरफ चांदपुर के सिलारा के तालाब में एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। बुजुर्ग के शव की शिनाख्त नही हुई है। पुलिस ने बताया की करीब तालाब मिला बुजुर्ग का शव करीब दो दिन पूर्व का प्रतित हो रहा है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारण का पता चलेगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


