निर्वाचित पदाधिकारियों ने जिला बार के सदस्यों का जताया आभार

Apr 06, 2026 12:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - बिजनौर जिला बार एसोसिएशन के 2026-27 के वार्षिक चुनाव में राजेंद्र कुमार एडवोकेट को अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदों पर मनोज कुमार सेटी महासचिव, संदीप कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष और तुषार चौधरी कनिष्ठ उपाध्यक्ष बने। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने सदस्यों का आभार व्यक्त किया और समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।

निर्वाचित पदाधिकारियों ने जिला बार के सदस्यों का जताया आभार

बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी बिजनौर के वार्षिक चुनाव वर्ष 2026-27 के लिए चुने गए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेंद्र कुमार एडवोकेट, महासचिव मनोज कुमार सेटी एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप कुमार एड, कनिष्ठ उपाध्यक्ष तुषार चौधरी एड, कोषाध्यक्ष कविता चौधरी, संयुक्त सचिव प्रशासनिक मोहित मलिक एड, संयुक्त सचिव सांस्कृतिक वंदना आजाद, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी नितिन कुमार ने अपने निर्वाचित होने पर जिला बार के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने सभी अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया है कि वह जिला बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों के सहयोग से उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर समय तत्पर रहेंगे और न्यायिक प्रक्रिया में पूरा सहयोग करेंगे ।

दूसरी तरफ जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री पद के प्रत्याशी व अन्य पदों पर चुनाव लड़ रहे कोमल सिंह एड, गुलसिताब गुल एड, तेज सिंह एड, करतार सिंह एड, छत्रपाल सिंह एड, शबाना एड, अभिषेक कुमार एड आदि ने भी अपने हक में मतदान करने वाले सभी मतदाताओं, समर्थकों व शुभचिंताको का आभार व्यक्त किया है और सभी ने एल्डर्स कमेटी को भी साधुवाद दिया, जिन्होंने अपने व्यस्त समय में से समय निकालकर निष्पक्ष चुनाव कराया। सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व समस्त कार्यकारिणी को बार के हितों में किए गए सभी रचनात्मक कार्यों के लिए सहयोग देने का भरोसा दिलाया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।