Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsBijnor Administration Prepares for Kanwar Yatra Safety Measures and Coordination Ensured
कांवड़ यात्रा की होगी ड्रोन से निगरानी

कांवड़ यात्रा की होगी ड्रोन से निगरानी

संक्षेप:

Bijnor News - बिजनौर में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए अधिकारियों की बैठक हुई। सभी विभागों को यात्रा मार्गों पर निरीक्षण, सीसीटीवी कैमरे लगाने, मेडिकल कैंप स्थापित करने और यातायात प्रबंधन के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की बात कही।

Jan 22, 2026 11:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

बिजनौर। डीएम ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें तथा निरीक्षण के दौरान पायी जाने वाली कमियों एवं समस्याओं का तत्काल निस्तारण करना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर कैमरा लगाना तथा लगाए गए सभी कैमरों को एक्टिवेट भी करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि कैमरा कंट्रोल रूम की भी स्थापना करना सुनिश्चित करें तथा उनकी रिपोर्ट भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्वक एवं सुरक्षात्मक रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत समस्त अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को यात्रा मार्ग के गड्ढे भरने और नगर निगम को कावड़ मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि कावड़ यात्रा मार्ग पर जगह-जगह मेडिकल कैंप स्थापित किए जाएंगे। समस्त ढाबों की रेट लिस्ट को भी देखना सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पूरे यात्रा मार्ग की ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाएगी। कांवड़ यात्रा के दौरान भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। अवैध पार्किंग पर सख्त कार्यवाही करें ताकि यातायात बाधित न हो। बैठक में कांवड़ मार्गों पर यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, ड्रोन के माध्यम से निगरानी, मेडिकल कैंपों की स्थापना, एम्बुलेंस की उपलब्धता, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा विद्युत सुरक्षा के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा कौशलेंद्र सिंह, सहित समस्त उप जिलाधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग, विद्युत, नगर निकाय, परिवहन के अधिकारी उपस्थित थे।