खालिद-तालिब सहित कई की कालोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Mar 09, 2026 11:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - बिजनौर प्रशासन ने खालिद तालिब सहित कई कालोनाइजर की अवैध कालोनियों को ध्वस्त किया। यह कार्रवाई उन कालोनियों पर की गई, जिनका नक्शा विनियमित क्षेत्र से पास नहीं कराया गया था। नोटिस का जवाब न मिलने पर बुलडोजर से ध्वस्तीकरण किया गया। एसडीएम रीतू रानी और तहसीलदार आशीष सक्सेना ने कार्रवाई की।

खालिद-तालिब सहित कई की कालोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

बिजनौर। खालिद तालिब सहित कई कालोनाइजर की कालोनियों पर सोमवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। प्रशासन द्वारा कालोनियों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई। इन कालोनियों द्वारा विनियमित क्षेत्र से नक्शा पास नहीं कराया गया था। प्रशासन द्वारा नोटिस की कार्रवाई की गई साथ ही बोर्ड लगाने की कार्रवाई भी हुई। नोटिस का जवाब न मिलने पर तहसील प्रशासन ने कालोनियों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। सोमवार को एसडीएम सदर रीतू रानी और तहसीलदार आशीष सक्सेना टीम के साथ अवैध कालोनियों को ध्वस्त कराने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने करीब एक दर्जन कालोनियों पर बुलडोजर चलाया। खालिद तालिब सहित कई कालोनइाजर की कालोनियों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

एसडीएम सदर रीतू रानी ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया किग्राम क़स्बा बिजनौर के गाटा स0 3291 व 3292 मे अभिलेखनुसार शाजाद पुत्र युसूफ, शमशाद अहमद पुत्र मोहम्मद शमीम आदि के नाम अंकित है में बिना लेआउट पास कराये गए अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करा दिया गया है। ग्राम कस्बा बिजनौर के गाटा संख्या 3196 व 3197 में अभिलेखनुसार इरशाद अहमद, मोहम्मद खालिद, मो० तालिब, मो० आबिद, मो० आदिल, महबूबा के नाम अंकित है में बिना लेआउट पास कराये गए अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करा दिया गया है। ग्राम शहबाजपुर खाना गाटा स0 109 मी0 इरशाद अहमद पुत्र इस्लामुद्दीन आदि के नाम अंकित है में बिना लेआउट पास कराये गए अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करा दिया गया है। ग्राम फतेहपुर नौआबाद मे गाटा स0 282 राजे पुत्र विहारी आदि गाटा स0 276 नफीशा पत्नी हबीब आदि, गाटा स0 278 शमीमा बेगम पत्नी अब्दुल वाहिद, गाटा स0 280 खुर्शीद व तसलीम अहमद पुत्रगण अ० हमीद, गाटा संख्या 281 नफीशा पत्नी हबीब आदि, गाटा संख्या 211 इमरान अली पुत्र अहसान अली आदि, गाटा संख्या 212 असगर व बाबू पुत्रगण अब्दुल मजीद, गाटा संख्या 217 इस्लामुद्दीन पुत्र इमामुद्दीन, गाटा संख्या 218 मो0 इस्माइल पुत्र सत्तार आदि, व गाटा संख्या 197 ख़, 156 ख, 155 ख़, 154 ख, 170 ख, 162 ख़, 160ख, 161 ख, 159, 176, 153 ख, 158 ख़ मो0 इनाम पुत्र अ० वहीद अंकित है में बिना लेआउट पास कराये गए अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करा दिया गया है। एसडीएम सदर रीतू रानी ने बताया कि इन सभी कालोनियों के विनियमित क्षेत्र से नक्शा पास नहीं कराया गया था। पूर्व में इन सभी को नोटिस भेजे गए थे और बोर्ड लगाने की कार्रवाई भी हुई थी। नोटिस का जवाब न मिलने पर कालोनियों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।