Bijnor News: हरियाली से खुशहाली’ अभियान से जुड़ा विवेक विवि, छात्रों को वितरित किए पौधे

हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News: भाकियू अराजनैतिक ने हरियाली से खुशहाली अभियान शुरू किया है, जिसमें विवेक यूनिवर्सिटी के 320 विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए गए। चांसलर अमित गोयल और किसान नेता दिगम्बर सिंह ने अभियान की सराहना की और पर्यावरण की सुरक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। यह अभियान ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी संचालित हो रहा है।

Bijnor News: हरियाली से खुशहाली’ अभियान से जुड़ा विवेक विवि, छात्रों को वितरित किए पौधे

Bijnor News: जिले को हरा-भरा बनाने को भाकियू अराजनैतिक ने हरियाली से खुशहाली अभियान शुरू किया है। भाकियू अ के इस अभियान से विवेक यूनिवर्सिटी भी जुड़ गई है। किसान नेता दिगम्बर सिंह, डीपीआरओ डा प्रीतम सिंह और चांसलर अमित कुमार गोयल के नेतृत्व में यूनिवर्सिटी के 320 विद्यार्थियों को पौधे वितरण किए गए। कुलाधिपति अमित कुमार गोयल ने भी पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर एक पौधा लेकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी ली। सोमवारको विवेक यूनिवर्सिटी में मां सरस्वती के चित्र के सामने चौधरी दिगंबर सिंह और विवेक यूनिवर्सिटी के चांसलर अमित गोयल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विवेक यूनिवर्सिटी के लॉ विभाग में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी प्रीतम सिंह मुख्य अतिथि रहे। राजीव चौधरी डीन स्कूल ऑफ लॉ के विशेष सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में विवेक विश्वविद्यालय चांसलर अमित कुमार गोयल और डीपीआरओ प्रीतम सिंह , नितिन सिरोही, अतुल कुमार, नितेन्द्र प्रधान, दिगम्बर सिंह ने विद्यार्थियों को सागौन, आम, अमरूद, पीपल, बरगद और सहजन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए। डीपीआरओ प्रीतम सिंह ने पौधे वितरित करते हुए कहा कि किसान नेता दिगम्बर सिंह ने शानदार पहल की है। पर्यावरण को बचाना हम सब की जिम्मेदारी है。

भाकियू अराजनैतिक के इस पवित्र अभियान का हिस्सा बन हो रही खुशी: अमित गोयल

विवेक यूनिवर्सिटी के चांसलर अमित कुमार गोयल ने इस दिगम्बर्र ंसह के इस अभियान और इस संकल्प को पवित्र संकल्प बताते हुए कहा कि इससे पवित्र काम और नहीं हो सकता और हमारा सौभाग्य है कि विवेक यूनिवर्सिटी भी आज इस अभियान का हिस्सा बनी है। इस अभियान का हिस्सा बनने में हमें अत्यंत गौरव महसूस हो रहा है। चांसलर अमित कुमार गोयल ने मंच से किसान नेता दिगम्बर सिंह के इस हरियाली से खुशहाली अभियान की जमकर सराहना की। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि दिल्ली की दवा से अच्छी बिजनौर की हवा है। हवा को स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को पौधारोपण के प्रति जागरुक किया और कहा कि यह पौधा नहीं आपकी जिम्मेदारी है।

पोर्टल पर अमर हो जाएगा पौधारोपण करने वाले का नाम: दिगम्बर सिंह

भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगम्बर सिंह ने बताया कि बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंती से एक दिन पहले विवेक कॉलेज में 320 विद्यार्थियों को पौध वितरित की गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा जनपद को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत में पीपल और बरगद सहित अन्य पौधे लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बिजनौर में आयोजित कार्यक्रम से की थी। 1123 ग्राम पंचायतों में पौधों की निगरानी की जा रही है तथा पौधा लगाने वाला व्यक्ति प्रत्येक तीन माह में उसकी देखभाल और वर्तमान स्थिति का फोटो पोर्टल पर अपलोड करता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦हरियाली से खुशहाली अभियान कब शुरू हुआ?−
हरियाली से खुशहाली अभियान भाकियू अराजनैतिक ने शुरू किया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबिजनौरBijnor News: हरियाली से खुशहाली’ अभियान से जुड़ा विवेक विवि, छात्रों को वितरित किए पौधे