ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरभाकियू ने कलक्ट्रेट में भरा गन्ना, जानिए डीएम को क्या चेतावनी दे डाली

भाकियू ने कलक्ट्रेट में भरा गन्ना, जानिए डीएम को क्या चेतावनी दे डाली

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह के नेतृत्व में जिले के किसानों ने कलक्ट्रेट में गन्ना भर दिया। जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि डीएम या तो किसानों का गन्ना तौलने का निर्देश दें या फिर...

भाकियू ने कलक्ट्रेट में भरा गन्ना, जानिए डीएम को क्या चेतावनी दे डाली
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरThu, 25 Oct 2018 02:24 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह के नेतृत्व में जिले के किसानों ने कलक्ट्रेट में गन्ना भर दिया। जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि डीएम या तो किसानों का गन्ना तौलने का निर्देश दें या फिर जिला छोड़ दें।

गुरुवार सुबह करीब 10 बजे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश व्यापी आंदोलन को सफल बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान कलक्ट्रेट में पहुंचे। सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रॉलियों में गन्ना भरकर किसान गन्ना समिति पर इकट्ठा हुए और वहां से प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे।

किसानों ने कलक्ट्रेट में गन्ना भर दिया, साथ ही डीएम कार्यालय पर कब्जा कर लिया। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि किसान रोज गन्ना कलक्ट्रेट लाएगा। जिला प्रशासन किसानों के गन्ने को तौलने का इंतजाम करे नहीं तो प्रतिदिन गन्नों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ऐसे ही कलक्ट्रेट में खड़ी कर दी जाएंगी।

इस प्रकार कलक्ट्रेट में हजारों किसानों के पहुंचने से जाम के हालात पैदा हो गए और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़़ा। फिलहाल हजारों की संख्या में किसान कलक्ट्रेट में मौजूद हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें