ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरअल्पसंख्यको को मिल रहा योजनाओं का लाभ

अल्पसंख्यको को मिल रहा योजनाओं का लाभ

2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पार्टी के सदस्यता अभियान में जुटी है। ग्राम सरकड़ा चकराजमल में सदस्यता कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक...

अल्पसंख्यको को मिल रहा योजनाओं का लाभ
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरSun, 28 Nov 2021 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पार्टी के सदस्यता अभियान में जुटी है। ग्राम सरकड़ा चकराजमल में सदस्यता कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष वासित अली ने दो हज़ार लोगो को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

रविवार को ग्राम सरकड़ा में विशाल सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदस्यता कार्यक्रम के बाद पंजाबी कालोनी पहुंचे वासित अली का मोर्चा के पदाधिकारियों और सिख समाज के लोगों द्वारा स्वागत किया।

पत्रकारो से वार्ता करते हुए वासित अली ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर चलने का काम कर रही है। देश में प्रधानमत्री आवास योजना के तहत अकेले 39 प्रतिशत मकान अल्पसंख्यको को मिले है। किसान सम्मान निधि में 22 प्रतिशत, मुद्रा लोन में 35 प्रतिशत के साथ हर योजना में सभी वर्गों के साथ अल्पसंख्यको का विशेष ध्यान रखा गया है। किसान आंदोलन पर उन्होंने कांग्रेस, सपा और रालोद पर राजनीति करने का आरोप लगाया। इस दौरान मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता, सरदार हरभजन सिंह, सतमीत मनी, सुगम जैन, कयूम राईन, रफीक मलिक, गुरनाम सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें