अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह पर जागरूकता अभियान

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य में तीसरे दिन लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी दी गई।

अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह पर जागरूकता अभियान

नजीबाबाद। अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य में तीसरे दिन लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी दी गई। गुरुवार को प्रभारी अग्निशमन केंद्र नजीबाबाद केएस जादौन के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान की थीम "सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज-आग की रोकथाम के लिए एक साथ" रही।अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को बताया गया कि "जागरूक रहकर दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है"।

इस दौरान अग्नि सुरक्षा से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए। जागरूकता अभियान के दौरान भारत गैस एजेंसी, नजीबाबाद सर्विस स्टेशन, अम्बिका प्लाईवुड व मुकेश क्रेकर्स आतिशबाजी विक्रेता को आग से बचाव की जानकारी दी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।