बच्ची से दुराचार की कोशिश, गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

धामपुर में एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार के प्रयास का मामला सामने आया है। बच्ची अपनी छोटी बहन के साथ ब्यूटी पार्लर गई थी, जहां एक युवक ने उसके साथ अनुचित व्यवहार किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।

बच्ची से दुराचार की कोशिश, गिरफ्तार

धामपुर। बच्ची के साथ दुराचार के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों ने पुलिस से की शिकायत में आरोप लगाया कि लगभग 8 वर्षीय बच्ची पास के एक ब्यूटी पार्लर में अपनी छोटी बहन को लेकर बाल कटवाने गई थी। आरोप है कि वहां मौजूद युवक ने उसके साथ अनुचित व्यवहार किया। बच्ची किसी तरह घर पहुंची। परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। इस दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर युवक को हिरासत में लिया।

उधर कोतवाल मृदुल कुमार का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।