पेट्रोल पंप स्वामी से मारपीट मामले में नौ पर मुकदमा दर्ज
Bijnor News - बिजनौर के नगीना थानाक्षेत्र में 10 फरवरी को पेट्रोल पंप पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने नौ लोगों समेत कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने पंप पर आग लगाने की कोशिश की, जिसका विरोध करने पर सिद्धार्थ कुमार पर हमला किया गया। सिद्धार्थ को गंभीर चोटें आईं।

बिजनौर। नगीना थानाक्षेत्र स्थित रायपुर मार्ग पर नगर के पेट्रोप पंप स्वामी पर 10 फरवरी को हमला हुआ था। गुरुवार को इस मामले में नगीना पुलिस ने नौ लोगों समेत कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगीना थानाक्षेत्र के गांव मतीपुर गांवड़ी निवासी दिग्विजय सिंह ने पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें बताया कि उसके बेटे सिद्धार्थ कुमार का रायपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप है। आरोप है कि 10 फरवरी की रात 10:30 बजे कुछ युवक पेट्रोल पंप पर माचिस जला रहे थे, जिसका सिद्धार्थ ने विरोध किया। इस पर आरोपी युवकों ने जान से मारने की नियत से सिद्धार्थ पर हमला कर दिया।
लाठी लगने से सिद्धार्थ के सिर से अत्यधिक खून बह गया और वह बेहोश हो गया। सिद्धार्थ को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब पुलिस ने मंजीत, नितिन वाल्मीकि, यश ठाकुर, कार्तिक ठाकुर, सौरभ, शिवम यादव, तुषार कश्यप, रोहित, शिवम व इनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जाता है कि सभी आरोपी उत्तराखंड के जिला उधमसिंह नगर के जसपुर के थाना कुंडा काशीपुर के गांव गढ़ीनेगी, महेशपुरी, गिरीताल आदि गांवों के रहने वाले हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



