Bijnor News: हलीम-चावल के ठेले पर मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी

हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News: चांदपुर के कराल फाटक के पास ठेला लगाने वाले वसीम पर पांच लोगों ने हमला किया। वसीम ने बताया कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की और ठेले में तोड़फोड़ की। पुलिस को सूचित करने पर आरोपी फरार हो गए हैं और मामले की जांच शुरू हो गई है।

Bijnor News: हलीम-चावल के ठेले पर मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी

Bijnor News: चांदपुर के कराल फाटक के पास हलीम-चावल का ठेला लगाने वाले वसीम के साथ दो नामजद समेत पांच लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने ठेले में तोड़फोड़ भी की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। चांदपुर के मोहल्ला शाहचंदन निवासी वसीम पुत्र स्वर्गीय हनीफ ने थाने में रिपोर्ट दर्ज में बताया कि 14 सितंबर को कराल फाटक के पास ठेले पर मौजूद था। इसी दौरान मोहल्ले के ही रिहान और फैसल पुत्रगण शमसुद्दीन अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए वसीम के साथ लाठी-डंडों और बेल्ट से मारपीट की तथा उसके ठेले में तोड़फोड़ कर दी।

शोर सुनकर लोग एकत्र हुए और वसीम ने 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबिजनौरBijnor News: हलीम-चावल के ठेले पर मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी