गन्ना फसल की स्थिति को लेकर प्लॉटों का किया निरीक्षण
धामपुर, संवाददाता। धामपुर चीनी मिल के उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने ग्राम नींदडू शहजादपुर तारू, परमावाला, लडावाला एवं मीमला सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण कर

धामपुर चीनी मिल के उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने ग्राम नींदडू शहजादपुर तारू, परमावाला, लडावाला एवं मीमला सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण कर गन्ना फसल की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को फसल प्रबंधन, पेड़ी की देखभाल तथा रोग एवं कीट नियंत्रण के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए। किसानों को सीटीपीआर की ड्रेंचिंग कराने तथा समय-समय पर उपयुक्त कीटनाशकों का छिड़काव करने की सलाह दी। उपाध्यक्ष ने फील्ड स्टाफ को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि फसल में किसी भी प्रकार की बीमारी या कीट प्रकोप दिखाई देने पर तत्काल उपचार कर आवश्यक दवाओं का प्रयोग सुनिश्चित कराया जाए।
भ्रमण के दौरान जोनल इंचार्ज कामरान अहमद एवं नवनीत कुमार भी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


