दिल्ली पब्लिक स्कूल में कला प्रदर्शनी और अभिभावक शिक्षक-बैठक का आयोजन

Jan 24, 2026 11:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

Bijnor News - दिल्ली पब्लिक स्कूल, बिजनौर में एक कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी कला कौशल का प्रदर्शन किया। अभिभावकों और शिक्षकों ने इस अवसर पर चर्चा की और छात्रों की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय और परिवार के बीच सहयोग को बढ़ावा देना था।

दिल्ली पब्लिक स्कूल में कला प्रदर्शनी और अभिभावक शिक्षक-बैठक का आयोजन

दिल्ली पब्लिक स्कूल, बिजनौर में कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ शारदे की प्रतिमा के समक्ष पुष्प समर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में पधारे अभिभावकों का तिलक लगाकर शिक्षकों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। विद्यालय में लगाई गई कला प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। सभी ने कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया जिसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपने कला कौशल को प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपने द्वारा बनाई गई पेंटिंग, लिप्पन कला, मूर्तिकला, हैंगिंग, बुद्ध पेंटिंग, मधुबनी पेंटिंग, आधुनिक कला, कार्डबोर्ड वर्क, बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट, टायर पेंटिंग आदि कला रूपों में अपने विचार व्यक्त किए।

छात्रों ने अपनी नवीन अर्जित कौशलों को भी प्रदर्शित किया, जो दर्शकों को अत्यंत प्रभावित करने वाला रहा।प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे गणमान्य व्यक्तियों एवं अभिभावकों ने छात्र-छात्राओं के कार्य की सराहना की। इस सम्पूर्ण आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ का योगदान रहा। अभिभावक-शिक्षक बैठक के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों, कमजोरियों और सुधार के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की। अभिभावकों ने भी शिक्षकों के सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु अपने विचार साझा किए। इससे विद्यालय और परिवार के बीच सहयोग की भावना और भी मजबूत हुई। इस अवसर पर अभिभावकों ने अपने बच्चों की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की तथा आगामी परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर शिक्षकों के साथ उपयोगी विचार-विमर्श किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;