खेलकूद में बच्चों ने दिखाया प्रतिभा का दम
संक्षेप: Bijnor News - बाल दिवस के उपलक्ष में आर आर पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। प्रधानाचार्य ने खेलों के महत्व पर जोर दिया। पहले दिन कक्षा एक के लिए 100 मीटर दौड़ और चम्मच्च दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बाल दिवस के उपलक्ष में आर आर पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ किया गया। शुक्रवार को स्कूल मे कार्यक्रम के दौरान स्कूल के चेयरमैन डॉ. मनुजेंद्र गुप्ता, प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता, डायरेक्टर प्राची गुप्ता व उप प्रधानाचार्य टीकम सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया व स्कूल के प्रबंध तंत्र ने मसाल जलाकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत चारों सदनों द्वारा मार्च पास्ट के साथ हुई। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता ने प्रेरक भाषण देते हुए कहा कि छात्र जीवन में शिक्षा का जितना महत्व है उतना ही खेलों का होता है।

इससे छात्रों के मानसिक एवं शारीरिक विकास में सहायता मिलती है और छात्रों के चरित्र का समग्र विकास होता है। प्रतियोगिता के पहले दिन बालक वर्ग में कक्षा एक से 100 मीटर दौड़ व चम्मच्च दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। स्कूल चेयरमैन डॉ मनुजेंद्र गुप्ता ने छात्र-छात्राओं के समर्पण और खेल भावना के सराहना की और उन्हें शैक्षणिक और सह पाठ्यचर्या गतिविधियों दोनों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जीवन सिंह, संजीव डबास, अशोक त्यागी, स्वाति यादव, चंचल कटारिया, गौरव चौहान,अजय चौहान, कपिल चौधरी, नरेंद्र सिंह, अनुराग शर्मा, प्रीति रानी, प्राची चौहान, कपिल कुमार व हिमानी सिंह आदि रहे। रामनाथ इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस पर हुए खेल नूरपुर। चांदपुर रोड स्थित गांव आजमपुर मे रामनाथ इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर खेल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में क्रिकेट मैच, नींबू रेस, और बच्चों का फोटो सेशन प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर प्रबंधक रचित शर्मा एवं शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




