ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरमहिलाओं को पशुपालन विभाग गाय देगा गोद

महिलाओं को पशुपालन विभाग गाय देगा गोद

पशुपालन विभाग महिलाओं को गाय गोद देगा। विभाग के पास गौशालाओं में अच्छी नस्ल की गाय है। मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत महिलाओं को गाय गोद दी...

महिलाओं को पशुपालन विभाग गाय देगा गोद
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरFri, 22 Oct 2021 10:25 PM
ऐप पर पढ़ें

पशुपालन विभाग महिलाओं को गाय गोद देगा। विभाग के पास गौशालाओं में अच्छी नस्ल की गाय है। मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत महिलाओं को गाय गोद दी जाएगी।

पशुपालन विभाग के पास 19 गौशालाओं में करीब 2187 गोवंश है। पशुपालन विभाग मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत महिलाओं को गाय गोद देगा। विभाग की गौशालाओं में अच्छी नस्ल की दुधारू गाय है। इन गायों की सेवा करने से अच्छा दूध देंगी तो महिलाओं के घर का खर्च चलेगा। गौशालाओं में कुछ गाय गर्भवती भी है। ऐसी सभी गाय महिलाओं को गोद दी जाएगी। बतादें कि अब तक सहभागिता योजना के अंतर्गत विभाग पुरूषों को 411 गाय दे चुका है। महिलाओं को एक गाय का पालन पोषण करने के लिए 900 रुपये प्रतिमाह सरकार द्वारा दिए जाएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि काफी संख्या मेें महिलाओं को गाय गोद दी जाएगी।

जिले मे 19 गौशालाएं है। इनमें 2187 गोवंश है। महिलाओं को मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत गाय गोद दी जाएगी। इससे पहले जिले में लोग स्वेच्छा से 411 गाय ले चुके हैं। एक गाय के पालन पोषण के लिए महिला को 900 रुपये प्रतिमाह भी दिए जाएंगे।

- डॉ विजेन्द्र सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, बिजनौर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें