सचिव पर लगाया वसूली का आरोप
Bijnor News - ग्राम पंचायत धनुपुरा अम्बर की प्रधान और ग्रामीणों ने सचिव पर परिवार रजिस्टर की नकल देने के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि सचिव ने विरोध करने पर दुर्व्यवहार किया। पंचायत सचिव ने आरोपों को गलत बताया और कहा कि नकल जारी करने की प्रक्रिया नियमों के अनुसार है।

नहटौर। ग्राम पंचायत धनुपुरा अम्बर की ग्राम प्रधान व दर्जनों ग्रामीणों ने पंचायत में तैनात सचिव पर परिवार रजिस्टर की नकल देने के बदले पैसे लेने का आरोप लगाते हुए मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम पंचायत धनुपुरा अम्बर (धनुपुरा मच्छमार) की ग्राम प्रधान फरीन परवीन, ग्रामीण तहाजुद्दीन, अलाउद्दीन, मोमीन, राशिद अली, मौ.अकरम, मौ.उमर, मौ.जुनैद, अकबर अली, रुखसार, वकीला आदि ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि एसआईआर फॉर्म भरने के लिए ग्रामीणों को 'परिवार रजिस्टर की नकल' की आवश्यकता पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में तैनात पंचायत सचिव नकल देने के नाम पर प्रति व्यक्ति से सैकड़ो रुपये तक ले रहे हैं।
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर सचिव ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार किया। वही, पंचायत सचिव ने आरोपो को पूरी तरह से गलत बताया है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार परिवार रजिस्टर की नकल जारी की जाती है। खंड विकास अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


