साहब इलाज के बदले चिकित्सक मांग रहे पैसे, न देने पर झूठा केस लगाने की धमकी
Bijnor News - एक सभासद ने जिला अस्पताल में तैनात पुरुष और महिला चिकित्सकों पर अपनी बेटी के इलाज में पैसे मांगने और विरोध करने पर अभद्रता का आरोप लगाया। शिकायत में कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान अतिरिक्त पैसे की मांग की और असमर्थता जताने पर अभद्र व्यवहार किया।

सभासद ने जिला अस्पताल में तैनात एक पुरुष चिकित्सक और एक महिला चिकित्सक पर अपनी बेटी के इलाज में पैसे की मांग करने और विरोध करने पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए एडीएम से शिकायत की। शिकायत में दोनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। सभासद आशो वार्ड 10 ने एडीएम को शनिवार को दिए ज्ञापन में कहा कि 26 फरवरी को करीब ढाई बजे मेरी पुत्री इफत खुशबु पत्नी आबिद निवासी मौहल्ला काजीपाड़ा जिला चिकित्सालय बिजनौर अपनी दवाई लेने गयी थी। जहाँ पर डाक्टर ने उसकी गम्भीर हालत देखकर आपात कालीन वार्ड मे भर्ती कर लिया। सभासद ने ज्ञापन में कहा कि जब मुझे इस बात की सूचना मिली तो मैं अपनी पुत्री इफत के हाल चाल जानने के लिए अपने भतीजे को लेकर जिला चिकित्सालय में रात करीब 9 बजे मिलने गई तो बेटी ने बताया कि इलाज के दौरान एक महिला व पुरुष डाक्टर ने अतिरिक्त पैसों की मांग की है।
मांग पूरी ना होने की असमर्थता जताने पर डाक्टर ने अभद्र व्यवहार किया। सभासद ने ज्ञापन में आरोप लगाते हुए कहा कि जब मैने फिजिशियन डाक्टर से बात करनी चाही तो उसने मेरे साथ अभद्र व्यवहार करते हुए समस्त स्टाफ से इलाज को मना कर दिया और मेरे ऊपर झूठा केस लगाने की धमकी दी। एडीएम को दिए ज्ञापन में सभासद ने फिजिशियन डाक्टर का नाम डा. राजेश कुमार डाबरा है महिला डाक्टर का नाम डा० दीप्ति बताते हुए कहा कि इलाज के नाम पर अवैध वसूली करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के आरोप में इनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



