ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरनई शिक्षा नीति से छात्रों का सर्वांगणीण विकास

नई शिक्षा नीति से छात्रों का सर्वांगणीण विकास

एच.एम. गर्ल्स इण्टर कॉलेज सहसपुर देहात की प्रधानाचार्या रेणू विश्नोई का कहना है की नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति की घोषणा हो चुकी...

नई शिक्षा नीति से छात्रों का सर्वांगणीण विकास
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरSun, 09 Aug 2020 10:15 PM
ऐप पर पढ़ें

एच.एम. गर्ल्स इण्टर कॉलेज सहसपुर देहात की प्रधानाचार्या रेणू विश्नोई का कहना है की नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति की घोषणा हो चुकी है।

इसमें सभी बच्चों को अनिवार्य तौर पर स्कूल तक पहुंचाने के साथ ही छात्र का सर्वांगीण विकास व देश को ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था बनाने का बारीकी से फ्रेम बनाया गया है।नई शिक्षा नीति में छात्रों के साथ साथ नए शिक्षक तैयार करने पर भी जोर दिया जायेगा।भारत आज टैलेंट व टेक्नोलॉजी का समाधान पूरी दुनिया को दे सकता है टेक्नोलॉजी के वजह से गरीब व्यक्ति को पढ़ने का मौका मिल सकता है।कई दशकों से शिक्षा नीति में बदलाव नहीं हुआ था इसलिए समाज में भेड़ चाल को प्रोत्साहन मिल रहा था। कभी डॉक्टर, कभी इंजीनियर तो कभी वकील बनाने की होड़ लगी हुई थी, लेकिन अब युवा क्रिएटिव विचारों को आगे बढ़ा सकेगा। अब सिर्फ पढ़ाई नहीं बल्कि वर्किंग कल्चर को विकसित भी किया जाएगा। युवाओं में क्रिटिकल सोच को विकसित करने का अवसर भी मिलेगा।नई शिक्षा नीति 21वीं सदी के लिए नए भारत की नीव रखेगी। रिसर्च और एजुकेशन के गैप को खत्म करने में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति अहम भूमिका निभाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें