ओवररेट के विरोध पर सेल्समैनो ने ग्राहको के साथ की मारपीट
Bijnor News - चांदपुर में एक शराब की कंपोजिट दुकान पर चार सेल्समैनों ने दो ग्राहकों के साथ मारपीट की। यह घटना ओवर रेटिंग को लेकर हुई। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

चांदपुर। नगर के शराब की कंपोजिट दुकान पर शराब के ओवर रेट को लेकर चार सेल्समैनों ने दो ग्राहको के साथ मारपीट की। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पीड़ित ने सेल्समैनो के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। हालांकि हिंदुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नही करता है। क्षेत्र के गांव चौधेड़ी निवासी नवनीत पुत्र श्रवण ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया है कि सोमवार को अपने साथी श्रवण के साथ चांदपुर में त्यौहार का सामान खरीदने आया था उसके साथ ही नगर के सातों इमली पर स्थित शराब की कंपोजिट दुकान पर पहुंचा और एक मैजिक मोमेंट की शराब खरीदी।
बताया है कि अंदर बैठे सेल्समैन ने 20 रूपये अधिक बताए। ग्राहक ने जब सेल्समैन से पूछा की ओवर रेट क्यों ले रहे हो तो सेल्समैन से कहासुनी हो गई। आरोप है कि शराब की दुकान पर बैठे चारों सेल्समैनो ने मारपीट शुरू कर दी। लाठी डंडों से मारपीट करते हुए की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पीड़ित नवनीत कुमार अपने साथी श्रवण के साथ घायल अवस्था में थाने पहुंचा और सेल्समैनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। उधर सेल्समैनो ने बताया कि ग्राहक दुकान पर आकर अभद्रता के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। उधर थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार तत्काल पुलिस बल के साथ शराब की दुकान पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। उधर आबकारी निरीक्षक कुसमाकर ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा मामला प्रकाश में आया तो जुर्माना कर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



