ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरआकियू और राकिमसं के बैनर तले आज किसान देंगे गिरफ्तारी

आकियू और राकिमसं के बैनर तले आज किसान देंगे गिरफ्तारी

आजाद किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राजेन्द्र सिंह ने डीसीओ कार्यालय पर आयोजित धरने पर घोषणा की है कि अगर...

आकियू और राकिमसं के बैनर तले आज किसान देंगे गिरफ्तारी
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरThu, 02 Aug 2018 09:54 PM
ऐप पर पढ़ें

आजाद किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राजेन्द्र सिंह ने डीसीओ कार्यालय पर आयोजित धरने पर घोषणा की है कि अगर शुक्रवार को बिजनौर और चांदपुर चीनी मिल में मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ तो जिले का किसान आकियू और राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले थाना कोतवाली शहर दस बजे पहुंचकर गिरफ्तारी देंगे।

आजाद किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने मांगों को लेकर डीसीओ कार्यालय पर धरना दिया। धरने पर किसान खूब गरजे। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने कहा कि बिजनौर और चांदपुर चीनी मिल में जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू होना चाहिए। अगर नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा। जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि दोनों चीनी मिलों के न चलने से करीब 50 हजार किसान प्रभावित होंगे। किसानों के हितों को देखते हुए दोनों चीनी मिलों को चलवाने का काम आजाद किसान यूनियन करेंगी।

किसानों के धरने पर डीसीओ यशपाल सिंह, तहसीलदार धर्मेन्द्र सिंह, और बिजनौर चीनी मिल के यूनिट हेड इसरार अहमद से किसानों की वार्ता हुई। वार्ता विफल रही तो राष्ट्रीय अध्यक्ष आकियू ने घोषणा की है कि धरना जारी रहेगा और शुक्रवार को अगर चीनी मिलों की मरम्मत नहीं होती तो जिले का किसान दस बजे गिरफ्तारी देकर जेल भरेगा।

:::::::::::::::::::

दोनों संगठनों के नेतृत्व में हुआ धरना

डीसीओ कार्यालय पर आजाद किसान यूनियन और राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के संयुक्त नेतृत्व में धरना दिया गया। दोनों संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

:::::::::::

ये किसान रहे मौजूद

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह, किसान व पूर्व प्रधान राजपाल सिंह कम्भौर, सुभाष काकरान, सतेन्द्र राठी, धर्मेन्द्र सिंह, कुंवरपाल सिंह, हरपाल सिंह, युवराज सिंह, पवन, संजीव, मास्टर गिरिराज सिंह, नीरू पहलवान, मनोज, शीशराम, मूला सिंह, एमपी सिंह, हुकम सिंह, जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन विनोद कुमार बिट्टू, कैलाश लाम्बा, वेदप्रकाश, सुखवीर सिंह, मास्टर ठाकर सिंह आदि मौजूद रहे।

:::::::::::

धरने पर किसानों ने इन मांगों के निस्तारण की उठाई आवाज

- चांदपुर और बिजनौर चीनी मिल में अविलम्ब रिपेयर कार्य शुरु कराया जाए।

- किसानों को भुगतान ब्याज सहित दिलाया जाए।

- चंदक बालवाली मार्ग पर 40 साल पूर्व अधिग्रहण की गई किसानों की जमीन का मुआवजा शीघ्र दिलाया जाए।

- हल्दौर चकबंदी प्रक्रिया में पीड़ित किसानों को न्याय देने के वजाह बिजनौर प्रशासन उन किसानों का शोषण कर रहा है। किसानों को न्याय दिलाया जाए।

- मंडावर कोआपरेटिव समिति द्वारा किसानों के पैसों में हेराफेरी की जांच कराकर दोषियों को दंडित कर किसानों को न्याय दिया जाए।

:::::::::

आकियू और राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने संयुक्त रूप से डीसीओ कार्यालय पर धरना दिया है। चीनी मिलों में मरम्मत कार्य शुरु कराने को लेकर आज किसान गिरफ्तारी देंगे।

विनोद कुमार बिट्टू, जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन

::::::::::

जिले के किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। दोनों चीनी मिलों में मरम्मत कार्य शुरु कराया जाएगा। बड़ा आंदोलन करने से भी जिले का किसान पीछे नहीं हटेगा। आज जिले के किसान गिरफ्तारी देकर जेल भर देंगे।

विरेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष, आजाद किसान यूनियन

:::::::::::::

अगर शुक्रवार को दोनों चीनी मिलों में मरम्मत कार्य शुरु नहीं होता तो जिले के किसान आकियू के बैनर तले दस बजे थाना कोतवाली शहर पहुंचकर गिरफ्तारी देंगे। काफी संख्या में किसान गिरफ्तारी देंगे। चीनी मिलों को हर हाल में चलाया जाएगा। डीसीओ कार्यालय पर धरना जारी रहेगा। प्रशासन से वार्ता विफल रही है।

राजेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष आकियू

:::::::::::::

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें