ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरमुरादनगर में हुई दुर्घटना के बाद स्योहारा पालिका प्रशासन भी हुआ चौकन्ना

मुरादनगर में हुई दुर्घटना के बाद स्योहारा पालिका प्रशासन भी हुआ चौकन्ना

मुरादनगर में श्मशान में हुए भयानक हादसे के बाद स्योहारा नगर पालिका प्रशासन भी अब चौकन्ना हो गया...

मुरादनगर में हुई दुर्घटना के बाद स्योहारा पालिका प्रशासन भी हुआ चौकन्ना
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरWed, 06 Jan 2021 11:55 PM
ऐप पर पढ़ें

मुरादनगर में श्मशान में हुए भयानक हादसे के बाद स्योहारा नगर पालिका प्रशासन भी अब चौकन्ना हो गया है। मंगलवार को चेयरमैन अख्तर जलील अपने सभासदों के साथ मुरादाबाद रोड स्थित श्मशान घाट पहुंचे और उन्होंने श्‍मशान की दीवारों और शमशान से सटे नाले का निरीक्षण किया। इस मौके पर चेयरमैन के साथ नगर पालिका के सभासद अवर अभियंता नगर पालिका भी मौजूद रहे।

श्मशान घाट और नालो तथा दीवार और लेंटर का का निरीक्षण करने के बाद चेयरमैन अख्तर जलील मुख्य सड़क से मिल गेट की ओर जाने वाली नवनिर्मित पुलिया का भी निरीक्षण करने पहुंचे और उन्होंने पुलिया में लग रही सामग्री को भी अवर अभियंता से जांच कराया और नगर पालिका अध्यक्ष का कहना है कि कोई भी काम ऐसा नहीं होना चाहिए जिससे जनता को नुकसान हो। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता और मानवता उनकी प्राथमिकता में शामिल है। इस मौके पर निकाय के लेखा लिपिक श्री देवेन्द्र सिंह भी उपस्थिति रहे।

उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में जब नगर पालिका के द्वारा स्योहारा के श्मशान घाट का पुनर्निर्माण कराया जा रहा था तो श्मशान घाट की ऊपरी बिल्डिंग का लिंटर भी एक और झुक कर गिर गया था, परंतु उसके बाद उसे ठीक कर दिया गया था। इसी के मद्देनजर आज नगर पालिका स्टाफ है इसका निरीक्षण किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें