ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरप्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश, मुकुल बने प्रदेश महामंत्री

प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश, मुकुल बने प्रदेश महामंत्री

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय सम्मेलन में व्यापारियों से एकजुटता का आह्वान किया। मुख्य अतिथि रहे कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा और जनपद के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने...

प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश, मुकुल बने प्रदेश महामंत्री
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरThu, 19 Sep 2019 10:13 PM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय सम्मेलन में व्यापारियों से एकजुटता का आह्वान किया। मुख्य अतिथि रहे कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा और जनपद के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने व्यापारियों के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

कहा कि वह डीएम व एसपी को निर्देश देंगे, कि व्यापारियों को पूरा सम्मान दिया जाए। सम्मेलन में हुए चुनाव में रवि प्रकाश अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष और मुकुल अग्रवाल को प्रदेश महामंत्री चुना गया।सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा व प्रभारी मंत्री कपिल देव ने कहा कि व्यापारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। प्रदेश में बिजली व्यवस्था ठीक हुई है। शहरों में 24 घंटे बिजली आ रही है। प्रदेश में पूरी तरह गुंडागर्दी समाप्त हो गई है, व्यापारी निर्भय होकर अपना कारोबार कर रहा है। अब व्यापारी को किसी से डरने की जरूरत नही है। वह डीएम और एसपी को निर्देशित करेंगे कि जब व्यापारी उनके पास आए तो उनको पूरा सम्मान दिया जाए। समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। मुख्य चुनाव अधिकारी व वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बुलंदशहर एसके सक्सेना ने रवि प्रकाश अग्रवाल को प्रदेशाध्यक्ष, मुकुल अग्रवाल को प्रदेश महामंत्री, कृष्ण मुरारी को प्रदेश कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया। कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता सीपी सिंह ने सभी का आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सूर्यमणि रघुवंशी, रामदर्शन अग्रवाल, अरूण सिंह, राजकुमार वर्मा, राजीव लोचन अग्रवाल, आशुतोष विश्वकर्मा, लक्की चोपड़ा, राहुल वर्मा आदि मौजूद रहे। उधर संयोजक सीपी सिंह के आवास पर मंत्रियों के साथ विधायक ओमकुमार, सूचि चौधरी, अशोक राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप, पूर्व सांसद भारतेन्द्र सिंह व जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया आदि ने भोजन ग्रहण किया।ये बने प्रदेश के पदाधिकारीसतवंत सलूजा व मनोज कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष, चौधरी वीरेंद्र सिंह को संगठन मंत्री व सीपी सिंह को मंत्री घोषित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने मंत्री परिषद की घोषणा करते हुए एसके सक्सेना को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, चौधरी विजेंद्र सिंह को संरक्षक, मनीष अग्रवाल को प्रदेश संयोजक, सुधीर पर्सवाल को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष, प्रवीन अग्रवाल को प्रदेश संयुक्त महामंत्री व अशोक बाटला को प्रदेश संगठन मंत्री बनाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें