अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत
Bijnor News - अमरोहा रोड पर शिवालाकला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजनौर के सलीम की मौत हो गई। सलीम गंभीर घायल हुए थे और उन्हें नूरपुर सीएचसी पहुंचाया गया, लेकिन अत्यधिक रक्तश्राव के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शिवालाकला/नूरपुर, संवाददाता। अमरोहा रोड पर फीना व शिवालाकला के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजनौर के मोहल्ला मिर्दगान निवासी वृद्ध सलीम की मौत हो गयी। सोमवार सुबह अमरोहा मार्ग पर शिवालाकला में स्कूल के समीप किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सलीम 60 वर्ष निवासी मौहल्ला मिर्दगान गम्भीर घायल हो गए। घायल सलीम को वहां से गुजर रहे गांव पिपला जागीर निवासी अजय सिंह अपनी कार से सीएचसी नूरपुर पहुंचाया, लेकिन अत्यधिक रक्तश्राव के कारण सलीम की मौत हो गयी। सीएचसी से पुलिस को सूचना के बाद मृतक के परिजनों को बिजनौर सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को बिजनौर भेज दिया है।
मदद करने वाले अजय सिंह जो अमरोहा में युवा कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात हैं, जिनकी सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


